Friday 8 November 2013

♥♥आशाओं के फूल....♥♥


♥♥♥♥♥आशाओं के फूल....♥♥♥♥♥♥
आशाओं के फूल चुनेंगे!
नए नवेले स्वप्न बुनेंगे!
मधुर भावना, मधुर कामना का,
सुन्दर संगीत सुनेंगे !

कभी हारकर अपना साहस, सहमे सहमे नहीं रहेंगे!
राहों में यदि कंटक होंगे, तो हम उनकी चुभन सहेंगे!

यदि हार भी जाते हैं तो, जीत का फिर प्रयास करेंगे!
हम धरती से आसमान तक, उड़ने का अभ्यास करेंगे!

नहीं कुशल हो सकते जब तक,
अपनी गलती नहीं गिनेंगे!
मधुर भावना, मधुर कामना का,
सुन्दर संगीत सुनेंगे…।

हम कागज़ की नाव बनाकर, तैराकी का अधिगम लेंगे!
हम पीड़ा के सात सुरों से, संघर्षों की सरगम लेंगे!

हम जीवन के अंतिम क्षण तक, न थक कर विश्राम करेंगे!
मानवता के पैर पूजकर, अपने चारों धाम करेंगे!

"देव" सदा अपने कर्मों से,
मानवता की शान बनेंगे!
मधुर भावना, मधुर कामना का,
सुन्दर संगीत सुनेंगे!"

चेतन रामकिशन "देव"
दिनांक-०९.११.२०१३